Zee news tum tak

Article Of Day

Redmi Note 7 Pro , जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल

Redmi Note 7 Pro की फ्लैश सेल एक बार फिर हुई शुरू, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल

 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने फरवरी महीने में Redmi Note 7 Pro लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक इस फोन को कई बार फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, कई बार इसे ओपन सेल में भी उपलब्ध कराया गया है। अब इस फोन की एक और फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की गई है। इसमें फोन को तीनों वेरिएंट्स उपलब्ध कराए गए हैं। Flipkart के अलावा इस फोन की सेल Mi.com पर भी आयोजित की गई होगी। इसे नेबुला ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 7 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को पहले दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिसके बाद अब एक और वेरिएंट पेश कर दिया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इस फोन के नए वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। 

ऑफर्स की बात करें तो Redmi Note 7 Pro के साथ जियो कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 198 रुपये या उससे ऊपर के रिचार्ज पर डबल डाटा बेनिफिट दिया जाएगा। वहीं, एयरटेल यूजर्स को 1120 जीबी तक डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट मिलेगा।

Redmi Note 7 Pro के फीचर्स: इसमें 6.3 इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340×1080 है। यह 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है। यह एंड्रॉइड पाई पर काम करता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
Redmi 6 सीरीज को भी Amazon से खरीदा जा सकता है। ये फोन्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं....

Redmi Note 7 Pro , जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल Redmi Note 7 Pro , जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल Reviewed by Kamlesh Pratap Singh on July 10, 2019 Rating: 5

No comments:

Instagram posts

Powered by Blogger.